Sukanya Samriddhi Yojana: भारत सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत करके बेटियों के आने वाले भविष्य को सच में ही सुनहरा करने का काम कर दिया है। अभिभावकों को इस योजना के जरिये अपनी बेटी के आने वाले भविष्य के लिए निवेश करने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म का निर्माण सरकार ने कर दिया है जिसके जरिये अगर आप निवेश करते है तो बेटी की पढाई और उसकी शादी के खर्चों को आप आसानी के साथ में मैनेज कर सकते है। इस योजना में केवल 250 रूपए सालाना भी अगर आप जमा करते है तो भी बेटी के नाम से इसमें निवेश हो जाता है।
सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत होने के बाद में इस योजना में निवेश करने के आंकड़ों में काफी तेजी के साथ में उछाल आया है और सभी लोग अपनी बेटी के लिए इस योजना में निवेश करना चाहते है। सुकन्या समर्द्धि योजना में 15 साल के लिए आपको निवेश करना पड़ता है और इसके 6 साल के बाद में जब स्कीम को शुरू किये 21 साल हों जाते है तो मच्योरिटी का लाभ मिलता है। इसके अलावा सरकार अभी इस स्कीम में 8.2 फीसदी ब्याज का लाभ भी दे रही है।
सुकन्या समर्द्धि योजना में निवेश करके आपको कैसे आप बेटी के भविष्य को सुनहरा कर सकते है और कैसे इस स्कीम के जरिये बेटी की पढाई और शादी के खर्चे पुरे होंगे तथा कैसे इस स्कीम में निवेश किया जाता है इन सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में हम देने वाले है इसलिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ेंगे तो आप खुद ही समझ जायेंगे की इस स्कीम से बेहतरीन स्कीम बेटियों के भविष्य के लिए कोई दूसरी योजना हों ही नहीं सकती।
कैसे सुकन्या समर्द्धि योजना बेटियों का भविष्य चमका रही है?
ये सवाल लोगों के मन में अक्सर आता होगा की जिस स्कीम में हर साल केवल 250 का निवेश करना होता है उस स्कीम में इतनी छमता कैसे है की वो बेटी की पढाई और शादी के खर्चों को पूरा कर सके तो आपकी जानकारी के लिए हम यहाँ बताना चाहेंगे की ये निवेश शुरुआती निवेश है और आप सालाना इसमें 1 लाख 50 हजार तक का निवेश कर सकते है।
इसके साथ ही इसमें जो ब्याज दर दी जा रही है उसके अलावा कम्पाउंडिंग का लाभ यानि की ब्याज पर ब्याज मिलता है और यही वजह है की इस स्कीम में इतनी पावर है की ये बेटियों की शादी के खर्चों को और पढाई के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकती है। इसके अलावा इसमें 8.2 फीसदी ब्याज दर मिलता है और साथ में अगर आप पैसा की निकासी नहीं करते है तो एक बहुत बड़ी रकम बेटी को मच्योरिटी के समय में मिलती है जिसके बारे में हम आगे चर्चा करने वाले है।
उदाहरण देखिये :
कैसे इस योजना में बेटियों का भविष्य सुनहरा हो रहा है इसको एक उदाहरण के जरिये आपको यहाँ समझते है। मान लीजिये की आपने अपनी बेटी के इस खाते में हर महीने 2 हजार का निवेश करना शुरू कर दिया है और आप 15 साल तक लगातार इस निवेश को करतेहै तो बेटी के खाते में आपकी तरफ से कुल ₹3,60,000 का निवेश किया जाता है। अब इसके 6 साल के बाद में इसका जब मच्योरिटी का समय होगा तो 8.2 फीसदी ब्याज से गणना करके सरकार आपको ₹11,08,412 रिटर्न मिलता है। इसमें आपके निवेश के अलावा बेटी को ₹7,48,412 ब्याज के मिलते है।
ये जो पैसा है इसमें आप बेटी की शायद के खर्चे में भी मदद ले सकते है और पढाई के खर्चों में भी आपको हेल्प मिल जाएगी। सरकार ने इस योजना में नियम बनाया है की बेटी की आयु 18 की होने पर आप इसमें जमा राशि का 50 फीसद पढाई के लिए निकाल सकते है और जब शादी की जाती है तो भी इसमें से आप निकासी कर सकते है। अब सरकार ने इतने बेहतरीन नियम इसमें बनाये है तो कैसे ये स्कीम बेटियों को भविष्य उज्जवल नहीं करेगी।
योजना में निवेश के नियम और शर्तें क्या है?
सुकन्या समर्द्धि योजना में निवेश करने के कुछ नियम को भी सरकार ने लागु किया है और इन नियमों के अनुसार ही इसमें निवेश किया जा सकता है। चलिए आपको इन नियमों की जानकारी भी दे देते है ताकि निवेश के लिए आप खाता खुलवाओ उससे पहले आपको मालूम रहे की कैसे क्या करना है :
- केवल भारत के नागरिकों के लिए इस स्कीम को चलाया जा रहा है।
- बेटी की अधिकतम आयु 10 वर्ष होने तक ही खाता खुलवाया जा सकता है।
- एक परिवार में दो बेटियों को लाभ दिया जाता है लेकिन जुड़वां बेटी के केस में तीन बेटियों को लाभ मिलता है।
- स्कीम में न्यूनतम 250 रूपए सालाना निवेश किया जा सकता है और अधिकतम आप 1 लाख 50 हजार का निवेश एक साल में कर सकते है।
- न्यूनतम राशि के सालाना निवेश नहीं करने पर खाते को सरकार निष्क्रिय कर देती है और फिर से शुरू करने पर 50 रूपए सालाना पेनल्टी लगाई जाती है।
तो ये कुछ आसान से नियम और शर्त इस स्कीम में लागु किये गए है जिनके अनुसार इस स्कीम में बेटियों के नाम से खाता खुलवाया जा सकता है और उसमे निवेश किया जा सकता है। निवेश अभिभावकों के द्वारा किया जाता है। आपको बता दें की बेटी की आयु 18 वर्ष होने पर पढाई के लिए और 21 की होने पर शादी के लिए ही आप निकासी कर सकते है और इसके अलावा आप निकासी नहीं कर सकते। इसके लिए नियम और धारतें अलग से बनाई गई है।
एसएसवाई स्कीम में निवेश कैसे किया जाता है?
आप अगर बेटी के नाम से इस स्कीम में खाता खुलवाना चाहते है और निवेश शुरू करना चाहते है तो आपको बता दें की आप देश की किसी भी वित्तीय संस्था में जाकर के इसमें खाता खुलवा सकते है। सभी जगह पर एक बराबर ब्याज दर का लाभ बेटियों को मिलता है। आप बैंक में या फिर डाकघर में भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते है।
खाता खुलवाने के लिए आपको उस संस्था में जाना होगा और वहां पर सुकन्या समर्द्धि योजना खाते को खुलवाने के लिए बेटी के नाम से फार्म भरना होगा। इसके बाद में आपको निवेश की पहली क़िस्त के साथ में कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट भी फॉर्म के साथ में लगाकर जमा कर देने है। संस्था की तरफ से बेटी के नाम से खाता खोलकर पासबुक जारी कर दी जाती है। जरुरी डॉक्यूमेंट में आपको निम्न दस्तावेज लेने होंगे :
- बेटी के जन्म के परमं पत्र जो की हॉस्पिटल की तरफ से जारी किये जाते है।
- अभिभावकों (माता पिता) के आधार कार्ड
- बेटी का आधार कार्ड
- माता पिता और बेटी के फोटोग्राफ
- माता पिता का स्थाई निवास का प्रमाण पत्र
बस इन डॉक्यूमेंट के आधार पर आपकी बेटी का खाता सुकन्या समर्द्धि योजना में खोल दिया जाता है और आप उसमे फिर हर महीने या फिर हर साल के हिसाब से निवेश शुरू कर सकते है। आपको खाता खुलवाने के बाद में 15 साल तक निवेश करना होता है।
कितने निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है?
सुकन्या समर्द्धि योजना में आप कितना निवेश करेंगे तो बेटी को कितना रिटर्न मिलेगा इसकी भी गणना करके आपको बता देते है। ये गणना हम आज के समय जो ब्याज दर दी जा रही है उनसे अनुसार करने वाले है और आगे इन ब्याज दरों में अगर बदलाव होता है तो गणना होगी। इस समय भारत सरकार ने इस योजना में 8.2 फीसदी की दर से ब्याज देना निर्धारित किया हुआ है। यहां देखिये कितना निवेश करने पर कितना रिटर्न बेटी को मिलने वाला है।
निवेश की राशि / सालाना | मिलने वाला रिटर्न |
₹500 का निवेश | ₹ 23,092 |
₹1,000 का निवेश | ₹ 46,184 |
₹1,500 का निवेश | ₹ 69,276 |
₹2,000 का निवेश | ₹ 92,368 |
₹5,000 का निवेश | ₹ 2,30,919 |
₹10,000 का निवेश | ₹ 4,61,839 |
₹15,000 का निवेश | ₹ 6,92,758 |
₹25,000 का निवेश | ₹ 11,54,596 |
₹50,000 का निवेश | ₹ 23,09,193 |
₹1,00,000 का निवेश | ₹ 46,18,385 |
₹1,50,000 का निवेश | ₹ 69,27,578 |
तो दोस्तों बेटी के खाते में कितने पैसे आप सालाना निवेश करेंगे तो कितना रिटर्न मिलेगा इसकी जानकारी आपको हो गई होगी। उम्मीद है हमारे द्वारा इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको अच्छी लागु होगी और आपके काम भी आएगी। अगर आपको जानकारी पसदं आई है तो इसको शेयर करें तो साथ ही हमें कमेंट में बताएं की आने कब अपनी बेटी के नाम से खाता खुलवाया था और कितना निवेश उसमे आप हर महीने कर रहे है। आखिर में चलिए कुछ जरुरी सवाल जो इस योजना को लेकर पूछे जाते है उनके जवाब भी आपको दे देते है।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY Scheme) FAQ
सवाल : इस योजना में कितने साल तक निवेश किया जाता है?
जवाब : सुकन्या समर्द्धि योजना में आपको 15 साल तक निवेश करना होता है और मच्योरिटी की अवधी 21 साल की होती है।
सवाल : सुकन्या समर्द्धि योजना में 2025 में कितना ब्याज दरकार दे रही है?
जवाब : 2025 में भारत सरकार की तरफ से इस योजना में 8.2 फीसदी की दर से बेटियों को ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।
सवाल : क्या डाकघर में सुकन्या समर्द्धि खाता खुलवाया जा सकता है?
जवाब : हां आप अपनी बेटी के नाम से डाकघर में इस योजना का खाता खुलवाकर उसमे निवेश कर सकते है।
सवाल : सुकन्या योजना में 1000 जमा महीना करने पर कितना मिलेगा?
जवाब : सुकन्या योजना में 1000 हर महीने जमा करने पर बेटी को ₹5,54,206 रिटर्न मिलता है जिसमे ₹1,80,000 आप जमा करते है और ₹3,74,206 ब्याज का पैसा मिलता है।
सवाल : सुकन्या समृद्धि खोलने के लिए कौन सा बैंक सबसे अच्छा है?
जवाब : वैसे तो सभी बैंकों में बेटियों को इस योजना के तहत एक बराबर लाभ दिया जाता है तो आप किसी भी बैंक में जाकर के खाता खुलवा सकते है लेकिन फिर भी सबसे अधिक निवेश स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भेजकर के इस स्कीम में किया जाता है।
Post Comment