Post Office Scheme : डाकघर आज के समय में निवेश के मामले में बैंकों को भी पीछे छोड़ता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि इसमें जो स्कीम चलाई जा रही है उनमे निवेश पर काफी तगड़ी ब्याज दर के साथ में रिटर्न का लाभ दिया जाता है। वैसे भी कई दशकों से डाकघर निवेश के मामले में आम लोगों की निवेश की सबसे अच्छी और सुरक्षित जगह मानी जाती है। इसमें किया गया आपका पूरा पैसा भर सरकार के संरक्षण में रहता है और किसी भी प्रकार से उसके डूबने का रिस्क नहीं रहता है।
डाकघर की जिस स्कीम के बारे में आज के आर्टिकल में आपको बताने वाले है उस स्कीम को आरडी स्कीम या फिर रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम और आवर्ती जमा खाता योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना को डाकघर के द्वारा चलाया जा रहा है जिसकी मौजूदा ब्याज दर 6.7 फीसदी की दर से निर्धारित की गई है। इस स्कीम में आप अगर 500 रूपए महना के हिसाब से अपना निवेश को शुरू करते है तो आपको आने वाले 5 साल में डाकघर कितना रिटर्न देने वाला है इसको लेकर आज आपको अच्छे से गणना करके हम बताने वाले है।
Post Office Recurring Deposit Scheme
डाकघर की आवर्ती जमा खाता योजना में देश का रहने वाला कोई भी नगरिक जिसकी आयु 18 साल है या फिर इससे अधिक है तो निवेश कर सकता है। इसके अलावा इस स्कीम में आपको न्यूनतम निवेश एक महीने में 100 रूपए का करना जरुरी है और अधिकतम आपको जो अच्छा लगे उतना पैसा आप जमा कर सकते है जिसकी कोई लिमिट भी निर्धारित नहीं की गई है।
इस स्कीम में खाता अगर आप खुलवाना चाहते है तो आपको अपने नजदीक के पोस्ट ऑफिस में जाना होगा और वहां पर आरडी स्कीम के लिए जो फॉर्म भरना होगा है वो आपको भरना होगा। फॉर्म को भरने के बाद में आपको इसके साथ में अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड, आप कहा पर रहते है इसका प्रमाण पत्र और आपके फोटो को फॉर्म पर लगाकर जमा कर देना है। इसके बाद में आपको अपना हर महीने में जो निवेश करना है उसको भी जमा कर देना है। इसके बाद में डाकघर की और से आपका खाता खोलकर आपको पासबुक दे दी जाती है।
किस्तों का भुगतान कैसे करेंगे
डाकघर की आरडी स्कीम में हर महीने जो आपको अपनी क़िस्त भरनी है उसको आप डाकघर में जाकर के नगद देकर के भुगतान कर सकते है। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन भुगतान करना कहते है तो आपको इसके लिए पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक में खाता खुलवाना होगा जिसमे आप घर बैठे हर महीने ऑनलाइन ही इसमें क़िस्त का भुगतान कर सकते है। साथ में आपको चेक से भी भुगतान करने का विकल्प दिया जाता है।
500 रूपए महीना जमा करने पर इतना मिलेगा
डाकघर की इस स्कीम में आप हर महीने 500 रूपए जमा करते है तो आपका एक साल का निवेश आरडी स्कीम में 6 हजार रूपए का हो जायेगा। इसके अलावा आपको ये निवेश अगले 5 साल तक जारी रखना होगा तो इसमें फिर आपको 30 हजार का कुल निवेश करना होगा। इस निवेश पर आपको 6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा और 5 साल की अवधी जब पूरी होगी तो मच्योरिटी के समय में आपको डाकघर की और से ₹35,681 रिटर्न दिया जाता है। इसमें आपो 5 हजार 681 रूपए ब्याज का पैसा मिलता है।
1 हजार से 10 हजार महीना निवेश करने पर कितना मिलेगा
आपको इस आर्टिकल में हम 1 हजार रूपए से लेकर के 10 हजार महीने के जमा करने की भी गणना करके बता देते है ताकि आपको निवेश से पहले ही ये अच्छे से मालूम रहे की आपको कितना रिटर्न इसमें मिलने वाला है। देखिये निचे टेबल में आपको पूरी जानकारी मिलने वाली है।
निवेश की अवधी | ब्याज दर | आपका निवेश | रिटर्न |
₹ 1,000 | 6.70% | ₹ 60,000 | ₹ 71,369 |
₹ 2,000 | 6.70% | ₹ 1,20,000 | ₹ 1,42,732 |
₹ 3,000 | 6.70% | ₹ 1,80,000 | ₹ 2,14,097 |
₹ 4,000 | 6.70% | ₹ 2,40,000 | ₹ 2,85,459 |
₹ 5,000 | 6.70% | ₹ 3,00,000 | ₹ 3,56,830 |
₹ 6,000 | 6.70% | ₹ 3,60,000 | ₹ 4,28,197 |
₹ 7,000 | 6.70% | ₹ 4,20,000 | ₹ 4,99,564 |
₹ 8,000 | 6.70% | ₹ 4,80,000 | ₹ 5,70,929 |
₹ 9,000 | 6.70% | ₹ 5,40,000 | ₹ 6,42,291 |
₹ 10,000 | 6.70% | ₹ 6,00,000 | ₹ 7,13,659 |
दोस्तों देखा आपने की आपको 1 हजार महीना से लेकर के 10 हजार महीने डाकघर की आरडी स्कीम में निवेश करने पर कितना पैसा वापस मिलने वाला है। अब आपको निवेश से पहले ही ये मालूम चल गया है की आप जो निवेश करने वाले है उस पर आपको कितना पैसा वापस मिलेगा।
दोस्तों इसमें आपको एक बात और भी ध्यान रखनी होगी की आपको इस समय 6.7 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ दिया जा रहा है लेकिन डाकघर की स्कीम में ब्याज दरों में 3 महीने में संसोधन किया जाता है और अगर ब्याज दरों में बदलाव होता है तो आपको मिलने वाला रिटर्न भी अलग हो जायेगा। ब्याज दर बदलने पर हम आपको यहां ऊपर अपडेट करके सूचित करेंगे इसलिए आप समय समय पर इसको चेक करते रहें।
नोट : यहां पर दी गई गणना केवल आपकी जानकारी के लिए है और ये निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से आपको सलाह करनी चाहिए।
Post Comment