महिलाओं के लिए डाकघर की तगड़ी स्कीम, 2 साल के निवेश पर मिलेगा 32 हजार ब्याज, जाने निवेश के नियम

Post Office MSSC Scheme

Post Office MSSC Scheme : डाकघर बहुत सारी स्कीम का साँचल करता है जिनमे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सभी के लिए कोई ना कोई स्कीम आपको देखने को जरूर मिलेगी। सभी में समय के हिसाब से काफी अच्छी ब्याज दरों का लाभ भी मिल जाता है। इसके अलावा कई स्कीम लम्बी अवधी वाली है तो कई स्कीम छोटी अवधी वाली भी डाकघर के द्वारा चलाई जा रही है। लेकिन रिटर्न की अगर बात करें तो सभी में काफी आकर्षक मिलता है।

महिलाओं के लिए भी डाकघर में एक स्कीम (MSSC Scheme) चलाई जा रहा है जिसमे केवल 2 साल के लिए ही पैसे का निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में महिलाएं एक से अधिक खाते खुलवाकर भी कई निवेश कर सकती है। केवल 2 साल के लिए होने वाले इस निवेश पर महिलाओं को अधिकतम 32 हजार तक का ब्याज मिल जाता है। चलिए जानते है की कैसे इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है और साथ में आपको ये भी बताते है की इसमें निवेश करने के लिए डाकघर ने कौन कौन से नियमों को लागु किया है।

पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान सर्टिफिकेट स्कीम (MSSC)

डाकघर ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC Scheme) के नाम से योजना को चलाया हुआ है जिसकी अवधी 2 साल की ही निर्धारित की हुई है। इसके अलावा इस स्कीम में केवल महिला और लड़कियां ही निवेश के लिए खाता खुलवा सकती है। महिलाओं को लड़कियां को इस स्कीम में काफी अच्छी ब्याज दर के साथ में डाकघर की और से रिटर्न मिलता है। 2025 में डाकघर अपनी इस स्कीम में काफी अच्छी ब्याज दर लागु करके निवेश करने का मौका दे रहा है।

इस स्कीम को डाकघर की तरफ से देश की महिलाओं और लड़कियों को निवेश के प्रति जागरूक करने और अपने भविष्य के लिए कुछ पैसे जमा करने के लिए किया था। इस स्कीम से महिलाओं में निवेश की भावना पैदा होती है और वे दो साल में ही अपनी निवेश किआ गई पूंजी पर काफी तगड़ा ब्याज का पैसा भी कमाई कर सकती है।

निवेश के नियम और शर्ते क्या है

डाकघर ने इस स्कीम में निवेश के लिए कुछ नियम भी निर्धारित किये है ताकि नियमों के हिसाब से ही निवेश करने के बाद में सभी को लाभ दिया जा सके। देखिये आपको निवेश करने के लिए कौन कौन से नियमों का पालन करना होगा और इसमें निवेश को प्रक्रिया क्या ही इसकी भी जानकारी हम आपको दे देते है।

  • इस स्कीम में केवल भारत की स्थाई नागरिक महिला या लड़की निवेश कर सकती है।
  • अधिकतम निवेश 2 लाख का किया जा सकता है।
  • निवेश के लिए आयु सिमा 18 साला नुयतम है।
  • एक खाता खुलवाने और निवेश करने के तीन महीने बाद ही अगला खाता खुलवाया जा सकता है।
  • न्यूनतम निवेश की सिमा 1000 रूपए निर्धारित की गई है।
  • अभिभावक पाने बच्चों का निवेश करवा सकते है लेकिन खाते की देखरेख उनको ही की होगी

इसके अलावा कोईओर अधिक नियम और शर्तें इस योजना में निवेश करने के लिए डाकघर ने लागु नहीं की है और आप इसमें निवेश कर सकती है। आपको बता दें की इस स्कीम में आपको केवल 2 साल में ही 32 हजार ब्याज मिल जाता है। आगे देखिये इसकी पूरी गणना।

निवेश की प्रक्रिया और ब्याज दर कितना है इसमें

डाकघर की महिला सम्मना सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में मौजूदा समय में जो साल की पहली तिमाही चल रही है और इस तिमाही में सरकार ने इस योजना में 7.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आप इस स्कीम में अपना निवेश करने के लिए खाता खुलवाना चाहती है तो आपको इसके लिए अपने नजदीक के डाकघर में जाना होगा और वहां से अपने निवेश की शुरुआत करनी होगी।

आपको बता दें की इसमें खाता खुलवाने के लिए आपको अपने जरुरी डॉक्यूमेंट भी जमा करने होते है जिनके जरिये आपकी पहचान की जाती है की आप कौन है और कहाँ के रहने वाले है। महिलाओं की पहचान के लिए ये सभी डॉक्यूमेंट जो निचे बताये गए है इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए अनिवार्य किये हुए है।

  • महिला का आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • महिला या लड़की का पैन कार्ड
  • महिला या लड़की का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • हाल ही के खिंचवाए हुए पासपोर्ट साइज के फोटो

आप जब डाकघर में इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आवेदन फार्म भरेंगी तो आपको आवेदन के साथ में ऊपर दिए गए सभी डॉक्यूमेंट को लगाना होगा और इसके साथ में आपको जो भी पैसा इस स्कीम में निवेश करना है उसका भी भुगतान आपको करना होगा।

निवेश की गणना

इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रूपए और अधिकतम 2 लाख रूपए का निवेश कर सकती है जिस पर डाकघर आपको 7.5 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ देता है। आपको इस ब्याज दर के साथ में हम गणना करके बताते है की कितना पैसा इसमें निवेश करने पर आपको कितना फायदा मिलने वाला है। देखिये –

निवेश की राशिब्याज दरमिलने वाला रिटर्न
₹ 5,0007.50%₹ 5,801
₹ 10,0007.50%₹ 11,602
₹ 15,0007.50%₹ 17,403
₹ 20,0007.50%₹ 23,204
₹ 50,0007.50%₹ 58,011
₹ 1,00,0007.50%₹ 1,16,022
₹ 1,50,0007.50%₹ 1,74,033
₹ 2,00,0007.50%₹ 2,32,044

डाकघर के द्वारा एकमुश्त निवेश वाली कुछ अन्य योजनाएं

डाकघर की तरफ से इस स्कीम में एकमुश्त निवेश किया जाता है और इसके अलावा और भी कई स्कीम इसी चलाई जा रही है जिनमे एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। इन सभी में काफी अच्छी ब्याज दर के साथ में रिटर्न का लाभ दिया जाता है। जिस प्रकार से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में केवल महिला या फिर लड़की का निवेश हो सकता है ठीक ऐसे ही ये जो स्कीम निचे दी गई है इनमे देश का कोई भी नागरिक अपना निवेश कर सकता है।

Post Office FD Scheme : इस स्कीम में कोई भी नागरिक जो भारत का रहने वाला है वो अपना निवेश कर सकता है। इसमें 1 साल से लेकर 5 साल के लिए एकमुश्त निवेश किया जाता है और ब्याज दर भी 6.9 फीसदी से लेकर के 7.5 फीसदी सालाना दी जाती है। इसमें न्यूनतम निवेश 500 रूपए का है और अधिकतम की सिमा नहीं है।

Post Office KVP Scheme : ये भी डाकघर के द्वारा चलाई जा रही एक बचत योजना ही है जिसमे देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। इसमें एकमुश्त पैसा निवेश किया जाता है लेकिन मच्योरिटी की अवधी 115 महीने की होती है। इसके बाद में इस स्कीम में 7.1 फीसदी चक्रवर्धी ब्याज का लाभ मिलता है और जो पैसा आने निवेश किया हुआ होता है उसका दोगुना पैसा आपको वापस मिलता है।

पीएमवाई न्यूज़ भारत की केंद्र सरकार और राज्य की सरकारों की योजना की जानकारी के लिए सबसे सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म शुरू हुआ है जहां आपको योजनाओं की समूर्ण जानकारी मिलती है। पीएमवाई न्यूज़ से सम्पर्क करने के लिए आप pmmodiyojananews@gmail.com पर ईमेल भेज सकते है।

Post Comment